![](https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2021/08/city-times-hindi-news-23.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने परिवार को लेकर काफी बिजी हैं। वहीं, इस बीच वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। ऐश्वर्या के फैंस तो उन्हें देखने के लिए इस कदर बेकरार रहते हैं कि उनसे जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में आ गया है। जिसमें वो अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो ऐश्वर्या की कजिन श्लोका शेट्टी की शादी का है।
हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान वो अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। श्लोका की शादी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, आराध्या ने ऑफ व्हाइट रंग की खूबसूरत फ्रॉक पहना हुई है। अभिषेक ने भी अपनी बेटी से ट्विनिंग करते हुए शेरवानी पहनी हुई है। वहीं श्लोका की शादी में ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक जमकर मस्ती करते और डांस करते नजर आ रहे हैं।