मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनके अदम्य साहस, शौर्य तथा समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से शहीद सैनिकों के आश्रितों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई है। सरकारी नौकरी के आवेदन की समय-सीमा बढ़ाकर पांच वर्ष की गई है। देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
