चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में वन दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सालाना रेंज में कार्यरत वन दरोगा प्यार चंद रमोला (48) निवासी सौड़ गांव चंबा शाम करीब चार बजे सकलाना से दोपहिया वाहन से अपने गांव आ रहे थे। धनोल्टी के समीप चंबा की तरफ से जा रही एक कार को पास देते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। कार सवार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
