राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर लोगों को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक लोग अपने कार्यों के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय बदलाव ला रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है।
