रीठासाहिब जोड़ मेले के अंतिम दिन रविवार को अचानक हुई तेज बारिश से लधिया और रतिया नदी का जल स्तर एकाएक बढ़ गया। इस दौरान नदी के संगम पर स्नान कर रहे सैकड़ों श्रद्धालु पानी के उफान में फंस गए।मेले के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालु लधिया-रतिया संगम पर स्नान करने पहुंचे थे। मूसलधार बारिश के कारण दोनों नदियां अचानक उफान पर आ गईं, जिससे संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई। नदी में फंसे सभी श्रद्धालुओं को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।समय रहते एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से 70 से अधिक सिख श्रद्धालुओं को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
