आज 1 जून 2026 को गैस सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि (LPG Cylinder Price Hike) की है. बता दें, इन सिलेंडर के दाम करीब 42 रुपये तक बढ़ाए गए हैं. नए दाम आज से लागू हो गए हैं.राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई हैं. बात कोलकाता की करें तो यहां करीब 53.50 रुपये सिलेंडर महंगा हुआ है. अब से नए दाम 3255.50 रुपये हो गए हैं. कंपनियों ने 5 किग्रा. वाले छोटे गैस सिलेंडर के दामों को भी अपडेट किया है. इसकी कीमतें करीब 11 रुपये बढ़ाई गई हैं. अब से दिल्ली में इसके लिए करीब 821.50 रुपये चुकाने होंगे. 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं. उनके दामों मे बदलाव नहीं किया गया है.बता दें, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का यह सिलसिला इस साल की शुरुआत से जारी है. पहले महीने जनवरी में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1691.50 रुपये थी. फरवरी में कंपनियों में इसके दामों में 49 रुपये की बढ़ोत्तरी की. उसके बाद मार्च में 115 रुपये बढ़ाए गए. अप्रैल में 195.50 रुपये की वृद्धि हुई. वहीं, पिछले महीने मई में तो कंपनियों ने गजब कर डाला. एक साथ करीब 993 रुपये बढ़ा दिए.
