मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद कोमल वोहरा के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पार्षद मेयर-नगर आयुक्त के आसन के सामने आ गए। पार्षदों ने कुछ दिन पूर्व हुई कांग्रेस की रैली के पोस्टर हटाने का जबरदस्त विरोध करते हुए जवाब मांगा और जवाब नहीं मिलने तक सदन न चलने न देने की बात कहने लगे। कांग्रेस पार्षदों की ओर से हंगामा किए जाने भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध किया। इस बीच दोनों दलों के पार्षदों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। बोर्ड बैठक में पार्षदों ने किन्नरों के लिए अधिकतम बधाई तय करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। सभी पार्षदों ने इस पर अपनी-अपनी बात रखी। बाद में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके तहत अब नगर निगम देहरादून में 5100 रुपये से अधिक बधाई नहीं मांगी जाएगी। इसके संबंध में नगर निगम की ओर से देहरादून में प्रचार-प्रसार किया जाएगा और साथ पुलिस-प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।हमारे पर्यावरण मित्र पूरे शहर की गंदगी को साफ करते हैं। सदन ने 800 रुपये प्रतिदिन की मांग करते हुए प्रस्ताव रखा और पास कर दिया। इसके अलावा बधाई के नाम पर अधिकतम 5100 रुपये तय किए जाने का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया।बैठक के दौरान भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान 82 प्रस्तावों में से मात्र नौ पार्षदों के प्रस्तावों पर ही चर्चा हो पाई। इसके बाद शाम पांच बजे बोर्ड बैठक को बृहस्पतिवार के लिए स्थगित कर दिया। बैठक के दौरान सदन में किन्नरों के लिए अधिकतम 5100 रुपये निर्धारण और सभी वार्डों में समान रूप से पर्यावरण मित्रों की तैनाती के साथ पर्यावरण मित्रों की तीन सौ रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से सदन ने एकमत से पास किए।
