अचानक बढ़े जलस्तर ने गुच्चूपानी में घूमने पहुंचे सात पर्यटकों नदी के तेज बहाव के बीच टापूनुमा हिस्से में फंसे पर्यटक सूचना मिलते ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:18 बजे आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गुच्चूपानी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कुछ पर्यटक नदी के बीच में फंस गए हैं।सूचना मिलते ही सहस्रधारा पोस्ट से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।शुरुआती सूचना में तीन लोगों के फंसे होने की बात सामने आई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर एसडीआरएफ की टीम ने पाया कि कुल सात पर्यटक उफनती नदी के बीच टापूनुमा स्थान पर फंसे हुए हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी पर्यटक घबराए हुए थे और सुरक्षित बाहर निकलना संभव नहीं था। टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
