
यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप साफ मौसम में अचानक भूस्खलन से अचानक मलबे के साथ चार से पांच बड़े बोल्डर पहाड़ी से गिरे। उसमें तीन से चार लोग दब गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का रिसाव इसका कारण हो सकता है। बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम दबे लोगों की तलाश में जुटी है।सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी सहित दो शव निकाल दिए गए थे, वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है।