
DEHRADUN, INDIA - FEBRUARY 16: People enjoying snowfall on the way to Dhanaulti from Mussoorie, on February 16, 2013 in Dehradun, India. (Photo by Rishi Ballabh/Hindustan Times via Getty Images)
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर धूप खिल रही है। हालांकि, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाये रहने के साथ ही दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे। सर्द हवाओं ने भी ठिठुरन बढ़ा दी। दिन के पारा में भी गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दून में हल्का कोहरा छाने के साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने की आशंका है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने के आसार हैं। शनिवार को वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।