मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद हल्की बौछारें पड़ीं।धूप खिली रहने के बाद शाम को कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

