Black woman in handcuffs
डूंगा में पीजी में रहने वाली छात्रा आस्तिका ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एक यूनिवर्सिटी से बी टेक की पढ़ाई कर रही है।दीपावली पर उन्हें अपने माता-पिता के पास दिल्ली जाना था। इसके लिए उन्होंने लाखों रुपये की शापिंग भी की हुई थी। 07 नवंबर को उन्होंने पीजी से रेलवे स्टेशन जाने के लिए आनलाइन रैपिडो बुक कराया। इसके बाद रैपिडो चालक का उन्हें काल आया और लोकेशन पूछी। कुछ समय के बाद आटो उनके घर पर आ गया।उन्होंने अपना सामान एक सूटकेस व लैपटाप ऑटो में रख दिया। सूटकेश में सोने की मटरमाला, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी, हैडफोन, मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद, चांदी का गिलास, थाली एक और दो कटोरी, महंगी साड़ियां, चुनरी व कास्मेटिक्स का सामान रखा हुआ था।ऑटो में सामान रखने के बाद वह कमरे का ताला लगाने चली गई इसी दौरान ऑटो चालक सामान लेकर फरार हो गया। उन्होंने रैपिडो एप चेक किया तो पता चला कि आरोपित ने राइड कैंसिल कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात रैपिडो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार रात को चेकिंग के चौकी प्रभारी झाझरा प्रद्युमन नेगी व उनकी टीम ने झाझरा से घटना को अंजाम देने वाले मूल निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश व वर्तमान में जमनपुर सेलाकुई में किराए पर रहने वाले आरोपित कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।घटना में चोरी की गई लगभग 08 लाख रुपये के गहने व अन्य सामान बरामद किया गया।
