In the Hospital Sick Male Patient Sleeps on the Bed. Heart Rate Monitor Equipment is on His Finger.
सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए 48 घंटे रुकने वाले नामित साथी को अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 600 का प्रोत्साहन मिलेगा इसका भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इस प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं।प्रसव उत्तराखंड के किसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में होना चाहिए। दूसरा, प्रसव के बाद महिला को अस्पताल में अनिवार्य रूप से 48 घंटे रुकना होगा। तीसरा, महिला के साथ रहने वाले एक नामित साथी को ही यह राशि दी जाएगी।
