ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाने का अभियान आज से नगर निगम क्षेत्र में शुरू होगा। डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेश प्रशासन की समन्वय समिति के साथ बैठक कर ऋषिकेश और इसके आसपास मौजूद अतिक्रमण को खाली कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद लोनिवि, एनएच और वन विभाग की सड़क व जमीनों को खाली कराया जाएगा। डीएम ने 19 अक्टूबर तक सभी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही है।एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि उच्च न्यायालय में अतिक्रमण के खिलाफ पड़ी पीआइएल के आदेश पर डीएम के द्वारा ऋषिकेश में मौजूद अतिक्रमण और नए अतिक्रमण को चिह्नित कर उन्हें हटाने के लिए अभियान चलाने की बात कही गई है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है।

