उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 70,876 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सरकार 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने जा रही है। अब तक समूहों से जुड़ी 5,20,989 महिलाओं में से 3,10,994 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। अगले माह से प्रोत्साहन राशि 10-10 हजार रुपये की दो किस्तों में लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लखपति दीदियों को आजीविका संवर्द्धन, कौशल विकास, उद्यमिता विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रोत्साहन राशि देने का निश्चय किया गया है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के अलावा आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय में भी सरकार जल्द ही वृद्धि करने जा रही है।
