
आज और कल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों मेें मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून में भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने से अगले दो दिन पारा सामान्य के आसपास रह सकता है। जबकि, बुधवार से तापमान में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है।मौसम विभाग ने अप्रैल अंत तक पारा 40 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है।