Blue and white helicopter in flight isolated against white background
चार धाम यात्रा व हेमकुंड साहिब के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के दो दिनों में ही कुल मिलाकर अभी तक 482231 यात्रियों ने तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल 163618 यात्रियों ने पंजीकरण किया है।हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री 19 अप्रैल से बुकिंग करा सकेंगे।जबकि बदरीनाथ धाम के लिए 1,38,548, यमुनोत्री के लिए 86,312, गंगोत्री के लिए 87,989 और हेमकुंड साहिब के लिए 5,764 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। कुल मिलाकर दोनों दिनों में अभी तक 4,82,231 यात्रियों ने तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे तक केदारनाथ धाम के लिए 94,075 यात्रियों ने पंजीकरण कराया।हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री 19 अप्रैल से बुकिंग करा सकेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से हेली सेवा की बुकिंग खोलने जा रहा है। टिकट सिर्फ https:// heliyatra.irctc.co.in से बुक कराए जा सकेंगे। पर्यटन विकास परिषद ने केदारनाथ घाम के लिए हेली सेवा बुकिंग की तिथि अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। 19 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। टिकट बुकिंग दस मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक के लिए होगी।

