उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम करवट बदल सकता है। लंबे समय से शुष्क बने मौसम के बीच रविवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। हालांकि, देहरादून समेत शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।रविवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदलने से ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
