परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित होकर काम कर रही है। केंद्र के सहयोग से प्रदेश में कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, स्वरोजगार और आधारभूत विकास को नई गति मिल रही है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि कुछ ताकतें विकास पर सार्थक चर्चा करने के बजाय भ्रम और टकराव का माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं। लोकतंत्र में सवाल पूछना और असहमति जताना सभी का अधिकार है, लेकिन युवाओं को भड़काना, अफवाह फैलाना और हिंसा को प्रोत्साहित करना स्वीकार्य नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए अलग राज्य के सपने को साकार किया था। अब केंद्र के सहयोग से राज्य सरकार आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
