उत्तराखंड के अरबी मदरसों में अब श्री राम के किरदार की जानकारी छात्रों को दी जाएगी। हिंदी इंग्लिश के साथ-साथ छात्र संस्कृत की पढ़ाई भी कर सकेंगे। साथ ही मॉडर्न मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। यह सभी बातें उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कलियर में ध्वजारोहण के दौरान कही।गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दिवेश शाशनी और सीईओ सैय्यद सिराज उस्मान ने दरगाह साबिर पाक कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा की गणतंत्र दिवस पर पहली बार दरगाह कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया है।इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड के अरबी मदरसों में भी श्रीराम के बारे में पढ़ाया जाएगा। श्री राम के चरित्र के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। कहा कि नबियों और पैगंबरों के बारे में जानकारी के साथ-साथ श्री राम के किरदार को छात्र नजदीकी से जानेंगे।

