Milind Parande. (File Photo: IANS)
उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा को गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि देवभूमि में हुई हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उच्च न्यायालय के निर्णय की अनुपालना व स्थानीय शासन-प्रशासन के कार्यों में बाधा पहुंचाते हुए ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ थाने को घेर कर किये गए जानलेवा हमलों से संपूर्ण देश स्तब्ध है। अब समय या गया है कि इन देश विरोधी हिंसक लोगों और उनके पैरोकारों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही हो, जिससे इनकी आगे आने वाली पीढ़ी भी हिंसा, उपद्रव या किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ के बारे में सोच भी न सके परांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद उन सभी पुलिसकर्मियों व शासन-प्रशासन के लोगों के साथ खड़ा है, जो हिंसा का शिकार हुए।उन्होंने कहा कि हल्द्वानी हिंसा में विदेशी घुसपैठियों के शामिल होने की खबरों की पुष्टि कर उन्हें शीघ्र सीमा पार भेजना चाहिए। कुछ विदेशी मीडिया औऱ एक विशेष समुदाय के कुछ भड़काऊ नेता ऐसी हिंसक घटनाओं के बारे में दुष्प्रचार कर अपराधी तत्वों को कवर फायर देने और भारत की छवि धूमिल करने में जुटे हैं।

