हल्द्वानी शहर की एक रिहायशी कालोनी में शनिवार सुबह हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। वन विभाग ने जाल बिछाने के साथ ट्रैंकुलाइज टीम को भी तैयार किया, मगर गुलदार ने वनकर्मियों पर ही हमला कर दिया।झाड़ियों में छिपे गुलदार पर लोगों की ओर से पत्थर मारे जाने पर वह भाग कर इस कालोनी में पहुंच गया था। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ऐसे में वन विभाग के हाथ-पांव फूल गए। डीएफओ हिमांशु बांगरी संग वन्यजीव चिकित्सक और रेंज टीम भी मौके पर पहुंच गई।करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। उपचार के बाद गुलदार को घने जंगल में छोड़ दिया गया। जंगल से सटे इलाकों में लगातार वन्यजीवों का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। रेंजर नवीन रौतेला ने बताया कि सुबह छह बजे सूचना मिली थी कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी के पास झाड़ियों में एक गुलदार छिपा है। मौके पर पहुंचने पर गुलदार नजर भी आया।टीम उसे पकड़ने की कोशिश करती, इससे पहले कुछ लोगों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। हड़बड़ाहट में गुलदार आगे की तरफ भाग गया। इसके बाद फिर एक झाड़ी में घुस गया, लेकिन भीड़ फिर मानने को तैयार नहीं हुई।निर्माणाधीन भवन संग घरों की छत तक में लोग चढ़ गए। हंगामे के बीच वन विभाग के लिए रेस्क्यू अभियान चलाना और मुश्किल हो गया था। इसके बाद वन विभाग ने जाल बिछाने के साथ ट्रैंकुलाइज टीम को भी तैयार किया, मगर गुलदार ने वनकर्मियों पर ही हमला कर दिया।
ताजा न्यूज़
February 25, 2026

