बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने कार से अगवा कर लिया और पिस्टल तानकर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बाजपुर, स्वार होते हुए रामपुर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर आए। शिक्षिका के मुताबिक आठ फरवरी को सुबह करीब आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी।तभी स्विफ्ट कार में सवार उसके पति और दो दोस्तों ने उसकी स्कूटी रोक ली। तीनों ने पिस्टल तानकर उसे कार में अगवा कर लिया। पिस्टल तीनों के पास थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया।विरोध करने पर धमकाने लगे कि रात होगी तो उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद वे उसे बाजपुर, फिर स्वार ले गए। वहां से तीनों उसे कार से ही चौखंडी जिला रामपुर ले गए। फिर रात में करीब नौ बजे उसे रामपुर जिले के एक गांव में रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए।सीओ अनुषा बड़ौला ने कहा कि कार सवार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

