![](https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2023/08/IMAGE_1692089778-1024x576.webp)
लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर से बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। दिनभर गंगा का जलस्तर बढ़ते-बढ़ते शाम छह बजे चेतावनी रेखा के निशान 293 मीटर के करीब 292.90 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कम होना शुरू हो गया। जो रात आठ बजे 292.75 मीटर पर आ गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरीश ने बताया कि गंगा का जलस्तर सुबह तक और भी कम होने की उम्मीद है। खतरे वाली कोई बात नहीं है।27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद मानसून धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा।