सुभाषनगर में हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग,सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। दमकल और संबंधित विभागों की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन करेंगी। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई।
