राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे।डाॅ. रावत ने विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में छात्रावासों के संचालन व छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने को कहा, उन्होंने कहा कि यदि छात्रावासों में छात्र-छात्राएं नहीं आते हैं तो उनके स्थान पर शिक्षकों व कर्मचारियों को छात्रावास में रहने की अनुमति दी जा सकती है। ताकि छात्रावास का सदुपयोग किया जा सके।विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने कहा, राजकीय महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार ने मुफ्त टैबलेट दिए जाने का निर्णय लिया गया है, विभाग इसके लिए शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजे।
