Gun in male human hand aiming toward left side in dark. The person is hidden in shadow, only hand and gun is illuminated. Shot indoor with a full frame DSLR camera.
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में पिछले दो दिनों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार देर शाम रुड़की निवासी हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल चौहान कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और अचानक गोली चला दी। गोली विशाल के कंधे में लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य लोग गंगनहर कोतवाली और अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के संबंध में लोगों से जानकारी जुटा रही है।
