Black woman in handcuffs
महंगे शौक पूरे करने के लिए नशा तस्करी में उतरे छह युवकों को राजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि मंगलवार रात नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पहली कार्रवाई ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाई रिजॉर्ट के पास की गई। मुखबिर की सूचना पर कार सवार चार युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से 27.12 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान वेदांत चौहान (21), रचित शर्मा (21), श्रीकांत (22) और चिराग रस्तोगी (24) के रूप में हुई।इसके बाद टीम ने सहस्रधारा हेलीपैड के पास से अभिषेक थापा (21) और वैभव ममगांई (21) को पकड़ा। इनके कब्जे से 17.49 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। पुलिस ने दोनों स्थानों से पकड़ी गई ड्रग्स को कब्जे में लेकर छहों आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाने में एनडीपीएस प्राथमिकी दर्ज की हैं।
