उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। रविवार को देहरादून में जोरदार वर्षा हुई, जबकि पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ती रहीं। कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भी मेघ जमकर बरसे।देहरादून उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को विशेषकर बारिश के दौरान खुले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। हालांकि, बुधवार से प्रदेश में बारिश का क्रम काफी धीमा पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने का अनुमान है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारों की स्थिति बन सकती है।
