मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हिंदी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। यह विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने सामाजिक चेतना भी जगाई है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान है।उन्होंने प्रदेशवासियों से दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक प्रयोग करने की अपील की।
