अदानी को 25 साल तक के लिए सौंपा गया टीएचडीसी 1320 मेगावाट का प्रोजेक्ट। टीएचडीसी के बाद पहली बार 1320 मेगावाट का प्रोजेक्ट राज्य को मिलने जा रहा है।कोल आधारित बिजली संयंत्र से जहां राज्य में बिजली का संकट खत्म होगा, वहीं उत्तराखंड, ऊर्जा प्रदेश बनेगा। राज्य गठन के बाद अब टीएचडीसी की सीधे 1320 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की बड़ी योजना शुरू होगी। अदानी पावर अपने खर्च पर जमीन, प्लांट, कोयला जुटाएगा और राज्य को 5.746 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 25 साल तक बिजली आपूर्ति करेगा। यूपीसीएल ने नियामक आयोग की मंजूरी के बाद इसका टेंडर जारी किया था, जिसमें न्यूनतम बोलीदाता अदानी पावर आया। अदानी पावर इस प्रोजेक्ट को छत्तीसगढ़ में स्थापित करेगा। इसके लिए खुद जमीन खरीदकर प्लांट लगाएगा। कोयले की खरीद भी खुद करेगा। इसके लिए यूपीसीएल उसे प्रति यूनिट 5.746 रुपये का भुगतान करेगा।
