भाजपा नेताओं के सामूहिक इस्तीफे से जौनसार बावर में सियासत गरमा गई। पार्टी संगठन से नाराज होकर चकराता क्षेत्र के आठ भाजपा नेताओं ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे हैं। भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए रामशरण ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में बारह साल बाद कांग्रेस में घर वापसी की।जौनसार बावर के चकराता क्षेत्र में भाजपा नेताओं के सामूहिक इस्तीफे से सियासी हलचल तेज हो गई।भाजपा छोड़ने से उनके समर्थकों ने पार्टी संगठन में असंतोष के कारण अपने पद से सामूहिक इस्तीफे भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे हैं। सियासी घटनाक्रम के चलते भाजपा क्वांसी मंडल के महामंत्री विपिन चौहान, भाजपा जनजाति मोर्चा कालसी मंडल के महामंत्री गजेंद्र सिंह तोमर, एसटी मोर्चा ग्रामीण के जिला मीडिया संयोजक निकेश चौहान शामिल हैं।
इनके साथ ही जिला आईटी सह संयोजक किसान मोर्चा रविंद्र सिंह नेगी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष साहिया नरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष त्यूणी अर्जुन शर्मा, मंडल मंत्री साहिया सज्जू आर्य व पूर्व मंडल मंत्री कालसी सूरत सिंह समेत आठ नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
