उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार से एक नवंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘अर्नब’ के बुधवार की सुबह आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत को मंगलवार की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं।हालांकि, प्रदेश में संभावित बारिश को सीधे चक्रवात का प्रभाव मानने के बजाय स्थानीय मौसम प्रणालियों के साथ जोड़कर देखना होगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
