रक्षाबंधन से पहले भाई के हाथों दो बहनों की हत्या की इस घटना ने न केवल दोनों परिवारों को उजाड़ दिया बल्कि पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। देर रात तक लोग इसी दोहरे हत्याकांड की चर्चा करते रहे, जबकि पुलिस फरार आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से कहीं जा रही थी। तभी आरोपी भाई वहां पहुंचा और बीच सड़क पर ई-रिक्शा रुकवाकर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अचानक चली गोली से राहगीरों में भगदड़ मच गई। पहली वारदात के बाद आरोपी सीधे सुभाषनगर पहुंचा।यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा घर पर मौजूद थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी ने उस पर भी गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान पुष्पा का पति संदीप बाहर आया तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रक्षाबंधन से पहले भाई के हाथों दो बहनों की हत्या की इस घटना ने न केवल दोनों परिवारों को उजाड़ दिया बल्कि पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। देर रात तक लोग इसी दोहरे हत्याकांड की चर्चा करते रहे, जबकि पुलिस फरार आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
