भारी बारिश देहरादून में आफत बन गई। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए। मकानों के ध्वस्त होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं चंद्रबनी क्षेत्र में बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।बारिश के कारण जिले में चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए। इनमें निर्माण खंड लोनिवि देहरादून के अंतर्गत लांघा-मटौली मोटर मार्ग के किमी सात में बंद मार्ग को खोलने की संभावना सुबह 11:30 बजे तक बताई गई है। अन्य प्रभावित मार्गों को भी संबंधित विभागों
