मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह से बात करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी प्रकरण पर यह बात कही। कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फटकार लगाई थी। इसके बाद इस मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता अनुपम खेर और राजपाल यादव के बयान भी वायरल हो रहे हैं। अनुपम खेर ने कहा कि वह दलेर मेहंदी को 25 से 30 साल से जानते हैं और वह बड़े कलाकार हैं। वह कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दलेर मेहंदी ने लिप्सिंग की हो। पिछले दो-तीन साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए वह अपने वादे के अनुसार पहुंचे होंगे, लेकिन सार्वजनिक रूप से आरोप लगाना ठीक नहीं है।उन्होंने कहा कि कला को खरीदा नहीं जा सकता। कला जीवन है और जीवन का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी या कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था। उनके अनुसार, कार्यक्रम में आने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे और होटल में ठहरने की अलग से व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद संगीत को बदनाम करना नहीं था,
