उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अक्तूबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा।
