School students return from their school during heavy rain in Siliguri, India, on August 12, 2025. Continuous rainfall in these parts and nearby hills causes a heavy impact on normal life, with several landslides and waterlogging in the streets. (Photo by Diptendu Dutta/NurPhoto via Getty Images)
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में पांच अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दोनों जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी है।भारी बारिश से आशंकित हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। जबकि टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने व गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
