Rainy weather
देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी ,मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से सतर्क रहने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने व नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है।
