जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। नदियों का जलस्तर भी फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। गंगा, यमुना और टोंस नदी में स्थिति सामान्य है। विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति भी सुचारु बताई गई है।जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की सुबह की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश मसूरी में 27.5 मिमी और चकराता में 26 मिमी रिकॉर्ड की गई। विकासनगर में 15 मिमी तथा मालदेवता में भी 15 मिमी वर्षा हुई।रिपोर्ट के अनुसार जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर यातायात सामान्य है, लेकिन एक मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 14 सड़कें अभी भी बंद हैं। संबंधित विभागों द्वारा मार्ग खोलने का कार्य जारी है।
