महिला संगीता को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार, कमलेश और संगीता के बीच विवाह से पहले से ही प्रेम संबंध थे। संगीता की शादी प्रीतम नेगी से होने के बाद वह बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए पिछले करीब छह वर्षों से विकासनगर के कल्याणपुर में किराये पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और कमलेश का उसके घर आना-जाना था। कारोबार में असफलता और अपना घर टूटने के बाद कमलेश के लिए संगीता ही एकमात्र सहारा थी। लेकिन जब संगीता ने भी उससे दूरी बनाने का फैसला कर लिया, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने संगीता को मनाने की हर संभव कोशिश की और जब वह नहीं मानी, तो उसने संगीता को गोली मारने और खुद की जान देने का खौफनाक फैसला कर लिया। कमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संगीता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।कमलेश ने घटना को अंजाम देने के लिए अवैध तमंचे का प्रयोग किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है उसके पास तमंचा कहां से आया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया पुलिस मृतक के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
