Woan hand with knife against man
पटेलनगर थाना क्षेत्र में देहराखास से देवऋषि एन्क्लेव तक बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना परिसर से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित देवऋषि एन्क्लेव में घर के भीतर घुसकर एक कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।।मृतक दीपक गुप्ता और हत्यारोपी रोहन की दोस्ती इंटरनेट पर हुई थी। दोनों की उम्र का फासला आधे से भी ज्यादा का है। देवऋषि एन्क्लेव में दीपक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर जिस कमरे में बर्बरतापूर्वक हत्या की गई वहां के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। लहूलुहान दीपक आपत्तिजनक हालत में कमरे में पड़े मिले। इस सूचना पर पटेलनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मकान के भूतल के एक कमरे में एक व्यक्ति नग्न हालत में छाती के बल मृत अवस्था में पडे थे, जिनके गर्दन के पिछले हिस्से में काटने के गहरे घाव थे। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी रोहन प्रजापति, निवासी माजरा पटेलनगर को हिरासत में ले लिया। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई राकेश गुप्ता निवासी देवऋषि एनक्लेव टीएचडीसी कालोनी ने पुलिस को तहरीर दी। इस अधार पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।रोहन प्रजापति ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और मृतक से उसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। मृतक के कहने पर ही आज वह उनके घर पर आया था। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि ब्याज और ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले दीपक की किस तरह की दोस्ती बीकॉम करने वाले रोहन से थी।उधर, पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक का अपनी पत्नी से लगभग 7-8 वर्ष पूर्व तलाक हुआ था। वह मृतक मूल रूप से लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो वर्ष 2004 से अपने भाई बहनों के साथ देहरादून में रह रहे थे। इसी दौरान इंटरनेट के माध्यम से दीपक का रोहन से संपर्क हुआ और दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। बताया जा रहा है कि दीपक ने ही रोहन को घर बुलाया था। अब जब दोस्ती का अंत इस भयानक रूप में सामने आया है तो सवाल खड़े हो रहे हैं दीपक से 28 साल छोटे रोहन से आखिरकार उसकी कैसी दोस्ती थी।
