बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 43 मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए साथ ही भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों व संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए दून पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम के साथ धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होने वाले लाउडस्पीकरों को 43 धार्मिक स्थलों से हटवाया गया।
