उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश व तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इन स्थानों पर आकाशीय बिजली से भी सतर्क रहने की जरूरत है। आगामी दिन में कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।मानसून के तल्ख तेवरों से चारधाम यात्रा भी लगातार बारिश से प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन और मलबा आने के कारण लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
