उत्तराखंड में मानसून की गतिविधि तेज होने के आसार हैं। रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह तेज धूप खिलने के बाद दोपहर तक बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और उमस लोगों को परेशान कर रही है। आज कहीं-कहीं तेज वर्षा के दौर संभव हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं।जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई है। प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी दी है।
