Black woman in handcuffs
एसटीएफ उत्तराखंड ने प्रतिबंधित दवा सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में गिरफ्तार सचिन मनिहाल के लिए उत्तराखंड में रिसीवर एवं डिस्ट्रीब्यूटर का कार्य करता था।आरोपित की पहचान अंकित कुमार प्रजापति निवासी नियाजूपुरा माजरा, शहाबुद्दीनपुर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी प्रदीप बिहार कालोनी, रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीती 11 मई को एसटीएफ की एएनटीएफ व थाना मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए थे। इस संबंध में थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि अंकित कुमार प्रजापति जनवरी 2026 से साथी सचिन मनिहाल से ट्रामाडोल प्राप्त कर हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से सप्लाई करता था। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से प्राप्त धनराशि में अपना कमीशन काटकर शेष राशि सचिन को नकद एवं बैंक खाते के माध्यम से उपलब्ध करता था।
