मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में ही कृषि ओर किसान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र सरकार से राज्य के किसानों को भरपूर सहयोग मिल रहा है, यही कारण है कि बहुत जल्द उत्तराखंड हार्टीकल्चर का हब बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रोत्साहन व हार्टीकल्चर के क्षेत्र में दी जा रही भारी-भरकम सब्सिडी का परिणाम है कि आज देश भर में उत्तराखंड के किसान आय वृद्धि के इंडेक्स में नंबर -वन पर हैं।मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को पंत विवि में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन ओरफिर गांधी पार्क में खेती बचाओ अभियान के तहत किसान संवाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेब हो या ड्रैगन फ्रूट इनका उत्पादन करने वाले किसानों को राज्य सरकार 80 फीसद तक अनुदान मुहैया करा रही है।मुख्यमंत्री धामी ने पंत विवि के पुरातन छात्रों का आह्वान किया कि वह अपने ज्ञान, विज्ञान ओर अनुसंधान के अनुभव का पूरा लाभ समाज को दें। उन्होेंने छात्रों से कहा कि आज उन्होंने जिन विषयों में भी सफलता हासिल की है, वह तभी सार्थक है जब उसका असली लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि उन जैसा व्यक्तित्व कृषि मंत्री के रूप में देश को मिला है।विद्यार्थियों के साथ खेत में जाकर उन्होंने जिस तरह प्रशिक्षण कार्य देखा, उससे निश्चित ही विवि के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है
