उत्तराखंड के मैदानी इलाके इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले एक से दो दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत मेहरबान बना हुआ है। पहाड़ों में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और पारे में वृद्धि की आशंका है।उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक तक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहा।
