जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को शहर के टर्नर रोड स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और एक्सपायरी दवाएं बेचने के आरोप में तीन मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार शटर बंद कर भाग गए।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने जब ग्रीन मेडिकोज, वेलनेस मेडिकोज और श्री गणेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, तो वहां कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ग्रीन मेडिकोज स्टोर पर मालिक और फार्मासिस्ट दोनों ही अनुपस्थित मिले। जांच में एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही थीं। इसके अलावा, नारकोटिक्स रजिस्टर में प्रविष्टियां भी सही नहीं पाई गईं और स्टोर में अत्यधिक गंदगी का आलम था। इन गंभीर खामियों के चलते स्टोर को तत्काल बंद कर दिया गया।
