प्रदेश में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।वहीं 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिशहोने की भी संभावना जताई गई है।
